रामायण के खत्म होने के बाद आज से शुरू होगा श्री कृष्णा, जानें कब और कहां देखें

रामायण के खत्म होने के बाद आज से शुरू होगा श्री कृष्णा, जानें कब और कहां देखें

रामानंद सागर की उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड शनिवार को टेलिकास्ट किया गया। शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। टीआरपी के मामले में भी शो रामायण टॉप पर था। अब इस शो के खत्म होने के बाद दूरदर्शन पर श्री कृष्णा टेलिकास्ट किया जाएगा। श्री कृष्णा को आप आज रात 9 बजे से दूरदर्शन पर देख सकते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले दर्शकों ने रामायण और महाभारत के बाद श्री कृष्‍णा के फिर से प्रसारण की मांग की थी और अब उनकी ये मांग भी पूरी हो गई है।

रामानंद आर्ट्स के प्रोडक्‍शन में बना ये शो 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और इसके बाद 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।

शो में श्री कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने न‍िभाया था। सर्वदमन बनर्जी को इस शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। लोग उन्‍हें सच में भगवान कृष्‍ण ही समझते थे। वह रामायण, 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय' जैसे शोज में भी नजर आए हैं।