ट्रंप की दो रियल एस्टेट कंपनियां कर धोखाधड़ी की दोषी, टैक्स अधिकारियों के सामने झूठा रिकॉर्ड पेश किया

ट्रंप ने करीब तीन सप्ताह पूर्व ही राष्ट्रपति पद के लिए फिर दावेदारी का एलान किया है। उनकी कंपनियों को दोषी ठहराए जाने से उन्हें सियासी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सीएनएन के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति की कंपनियों- ट्रंप कॉर्प और ट्रंप पेरोल कॉर्प को कर धोखाधड़ी का दोषी पाया गया है। 

अमेरिका के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में फिर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है। उनकी दो रियल एस्टेट कंपनियों को न्यूयॉर्क की सक्षम अदालत ने कर धोखाधड़ी का आरोपी माना है। इन कंपनियों को 15 साल की एक योजना से जुड़े मामले में कर अधिकारियों के समक्ष व्यापार का गलत रिकॉर्ड पेश करने का भी दोषी पाया गया है। 