महाशिवरात्रि पर जपें भगवान भोलेनाथ के ये मंत्र और पाएं मनचाहा वरदान

महाशिवरात्रि पर जपें भगवान भोलेनाथ के ये मंत्र और पाएं मनचाहा वरदान

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह सम्पन्न हुआ था। महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा-अर्चना बहुत ही महत्वपूर्ण है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, ऐसी मान्यता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का यह पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से महादेव की पूजा, अर्चना एवं मंत्र जप करने से ग्रहदोष और दुर्भाग्य दूर होता है और साथ ही सुख, संपत्ति और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। 

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर यदि आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते भगवान शिव के किस मंत्र को जपने से मिलेगा आपको मनचाहा वरदान प्राप्त होगा।

 ॐ ऊर्ध्व भू फट् । ॐ नमः शिवाय । ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय ।