बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ भुवनेश्वर में संपूर्ण प्रजनन देखभाल और चिकित्सकीय उत्कृष्टता के साथ मातृत्व के सपनों को साकार करना

भुवनेश्वर, 12 नवंबर 2024: भारत की शीर्ष तीन और सबसे तेजी से बढ़ती फर्टिलिटी और आईवीएफ चेन में से एक बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ ने अपने भुवनेश्वर केंद्र के दूसरे वार्षिकोत्सव के मौके पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। इस कार्यक्रम में उन माता-पिताओं और बच्चों को एक साथ लाया गया जिन्होंने इस केंद्र की देखभाल और चिकित्सकीय उत्कृष्टता के माध्यम से मातृत्व के सफर को अनुभव किया। यह सभा भावनात्मक क्षणों से भरी हुई थी, जहां परिवारों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं और केंद्र के उस भूमिका का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में प्रजनन जागरूकता पर चर्चा भी हुईं। साथ ही केंद्र की समर्पित चिकित्सकीय टीम को उनके मरीजों की देखभाल और सफलता के प्रति अडिग प्रतिबद्धता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ भुवनेश्वर को ET Healthworld.com फर्टिलिटी हेल्थ अवार्ड्स 2023 द्वारा भुवनेश्वर का सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ क्लिनिक के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। इसने प्रजनन देखभाल में एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाना और समुदाय के साथ साझेदारी करना है ताकि सभी के लिए सुलभ और विश्वसनीय प्रजनन उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्नत तकनीक, व्यक्तिगत देखभाल और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण का लाभ उठाकर, यह केंद्र लगातार उन दंपतियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले परिणाम प्रदान करता है जो अपने मातृत्व यात्रा में सहायता प्राप्त करना चाहते हैं।
पूर्वी भारत में आईवीएफ को अधिक सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ ओडिशा में भुवनेश्वर में एक और केंद्र और कोलकाता में अगले 12-24 महीनों में 2-3 नए स्थानों पर विस्तार करने की योजना बना रहा है।
डॉ. लिप्सा मिश्रा, सीनियर कंसल्टेंट और बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ के केंद्र प्रमुख ने केंद्र की समग्र, मरीज-केंद्रित देखभाल और चिकित्सकीय उत्कृष्टता पर आधारित प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। डॉ. मिश्रा ने कहा-“बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ में हर दंपति को व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है। एक गहरे निदान के बाद हम उनके अद्वितीय आवश्यकताओं के अनुसार उपचार योजना तैयार करते हैं। यह विशेष दृष्टिकोण गर्भधारण की सफलता की संभावनाओं को बढ़ाता है। यहां मरीजों की सफलता में मदद करना बेहद संतोषजनक होता है। विशेष रूप से उन लोगों के लिए जिन्होंने कहीं और चुनौतियों का सामना किया हो। यह मील का पत्थर हमारे द्वारा हर दंपति के मातृत्व यात्रा में आशा लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
उन्होंने आगे कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक छह में से एक व्यक्ति को बांझपन का सामना करना पड़ता है, और इसलिए समय पर हस्तक्षेप और जागरूकता महत्वपूर्ण हैं। हम ज्ञान फैलाने के लिए समर्पित हैं ताकि अधिक लोग उन्नत प्रजनन उपचार का लाभ उठा सकें।”
अभिषेक अग्रवाल, सीईओ, बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ ने केंद्र के पिछले दो वर्षों के प्रभाव के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ में, हम उत्कृष्ट प्रजनन देखभाल प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं, जो सहानुभूति और चिकित्सा विशेषज्ञता का संयोजन है। भुवनेश्वर में हमारे दूसरे वार्षिकोत्सव का यह मील का पत्थर हमारे समर्पण को दर्शाता है, जो ओडिशा और उससे परे उच्च गुणवत्ता वाले और सुलभ प्रजनन समाधान उपलब्ध कराने के लिए है। जैसे-जैसे हम इस क्षेत्र में विस्तार करते हैं, हम और भी अधिक परिवारों को व्यक्तिगत देखभाल और चिकित्सकीय रूप से विश्वसनीय समाधान के साथ मातृत्व का सपना साकार करने में मदद करने की उम्मीद करते हैं।”
सर्वोत्तम तकनीक से सुसज्जित, बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ का भुवनेश्वर केंद्र उन्नत उपचार प्रदान करता है, जिसमें इन विट्रो फर्टिलाइजेशन , इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन और प्रजनन संरक्षण सेवाएँ शामिल हैं। पिछले दो वर्षों में, यह केंद्र भुवनेश्वर और कटक के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए आशा का एक प्रतीक बन गया है।
- बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ अपनी पहुंच का विस्तार और अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक सफलता की कहानी के साथ यह केंद्र ओडिशा में प्रजनन स्वास्थ्य के परिदृश्य को बदलने में योगदान देना जारी रखता है। जिसमें सहानुभूतिपूर्वक देखभाल और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का संयोजन है।
बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ के बारे में
बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ, सीके बिरला हेल्थकेयर कंपनी, 3 अरब डॉलर के सीके बिरला समूह का हिस्सा है। सीके बिरला हेल्थकेयर, सीके बिरला हॉस्पिटल के रूप में एक राष्ट्रीय स्तर पर फैली हुई मल्टी-डिसिप्लिनरी अस्पताल श्रृंखला और बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ, एक समग्र प्रजनन समाधान कंपनी का संचालन करता है। इसकी शुरुआत 2020 में हुई थी, और इसके लॉन्च के सिर्फ 4 वर्षों में इसने 37 शहरों और 18 राज्यों में 50 केंद्रों तक अपने नेटवर्क का विस्तार किया है।
‘ऑल हार्ट, ऑल साइंस’ के अपने प्रस्ताव के साथ, बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ, गर्भाधान के विज्ञान में देखभाल लाता है। यह वैश्विक स्तर पर प्रजनन भविष्य को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, बेहतरीन सेवाओं, सबसे चिकित्सकीय रूप से विश्वसनीय परिणामों और सहानुभूतिपूर्वक देखभाल के माध्यम से।
बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ समग्र और विशेषीकृत प्रजनन उपचार प्रदान करता है जैसे कि इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन , इन्ट्रायूटेरिन इन्शीमिनेशन , फ्रोजन एम्ब्रयो ट्रांसफर , ब्लास्टोसिस्ट कल्चर, पुरुष और महिला बांझपन उपचार, कैंसर प्रजनन संरक्षण, प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक स्क्रीनिंग और प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक डायग्नोसिस।
बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है, जिनमें फिक्की हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड (पैशेंट सेफ्टी और केयर श्रेणी), IHW सिल्वर अवार्ड (ART और IVF में उत्कृष्टता 2024), और ET Healthworld.com नेशनल फर्टिलिटी अवार्ड्स 2024 शामिल हैं, जहां इसे IVF/Fertility Chain of the Year (East) और IVF Clinic of the Year (East) के रूप में सम्मानित किया गया है, इसके अद्वितीय सेवाओं और क्षेत्र में योगदान के लिए।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






