ईगल गेहूँ अनुसंधान प्रदर्शनी का सफल आयोजन: समृद्ध किसान एवं विकसित भारत का प्रतिबिंब

मार्च 12, 2025 - 10:17
 0
ईगल गेहूँ अनुसंधान प्रदर्शनी का सफल आयोजन: समृद्ध किसान एवं विकसित भारत का प्रतिबिंब

 

 

 

मध्य भारत की अग्रणी बीज प्रदाता कंपनी, ईगल सीड्स एंड बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भारतीय कृषि जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कंपनी का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना और एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

 

इस दिशा में एक अहम पहल के तहत, कंपनी ने इस वर्ष अपने नवीन और उन्नत बीजों को किसानों एवं व्यापारी बंधुओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से विभिन्न अनुसंधान केंद्रों पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। 'ईगल गेहूँ अनुसंधान प्रदर्शनी' (Eagle Wheat World Showcase) का पहला आयोजन 5 मार्च 2025 को राजस्थान के अलवर जिले स्थित कंपनी के अनुसंधान फार्म में हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 100 वितरकों ने भाग लिया और अपने क्षेत्रों के लिए उपयुक्त किस्मों का चयन किया। यँहा    हाइब्रिड  सरसों  की  भी  विकसित  किस्मों  को  दिखाया  गया  जो  प्रमुख़  तौर  पर  राजस्थान  हरियाणा  ,मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश  के  लिए उचित  परिणाम देने की क्षमता  रखती  हे।

 

8-9 मार्च 2025 को इंदौर के निकट ब्राह्मणपिपलिया गाँव में स्थित प्रमुख अनुसंधान केंद्र में कंपनी ने एक व्यापक फ़सल  प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 250 से अधिक विक्रेताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में इन क्षेत्रों के लिए संशोधित गेहूँ की किस्मों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य किसान एवं व्यापारी बंधुओं को क्षेत्रीय जलवायु और भूमि के अनुरूप किस्मों का चयन करने और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

 

विक्रेता बंधु कंपनी और किसान के बीच में विश्वास की कड़ी होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, व्यापारियों को इस आयोजन में शामिल कर उनके क्षेत्र की उपयुक्त किस्मों के चयन का अवसर प्रदान किया गया, ताकि वे विश्वास के साथ किसानों को उचित बीज प्रदान कर सकें। किसान भाई भी उनके इस अनुभव के आधार पर बीज का प्रयोग कर सकें। यह आयोजन एक भरोसे और विश्वास का समागम है।

 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कई प्रमुख कृषि पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया, ताकि इन तकनीकी उन्नत उत्पादों की जानकारी बड़े पैमाने पर किसान एवं व्यापारी बंधुओं तक पहुँच सके और वे इनका उपयोग कर बेहतर उपज प्राप्त कर सकें।

 

19 मार्च 2025 को बनारस अनुसंधान प्रक्षेत्र पर गेहूँ और हाइब्रिड सरसों की नई किस्मों के चयन के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लगभग 100 विक्रेताओं को आमंत्रित किया जा  रहा हे  है। इसके अतिरिक्त, अप्रैल 2025 में हैदराबाद अनुसंधान प्रक्षेत्र पर हाइब्रिड धान और मक्का की किस्मों के प्रदर्शन के लिए एक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे भारत से विक्रेता भाग लेंगे।

 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वैभव जैन ने इंदौर अनुसंधान केंद्र पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ईगल सीड्स अब सिर्फ सोयाबीन बीजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य फसलों और सब्जी बीजों के क्षेत्र में भी विस्तार करेगी। हमारा लक्ष्य आने वाले समय में संपूर्ण भारत में अपने कारोबार का विस्तार करना है।"

 

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, सेल्स और मार्केटिंग, श्री अनिल कोल्ते ने व्यापारी बंधुओं से संवाद करते हुए बताया कि आगामी खरीफ सीजन में ईगल सीड्स हाइब्रिड और संशोधित किस्मों की एक श्रृंखला लॉन्च करेगी, जिसमें गेहूँ, सोयाबीन, हाइब्रिड धान, मिर्च और टमाटर की नई किस्में शामिल हैं। ये किस्में पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अनुसंधान का परिणाम हैं, जो किसान एवं व्यापारी बंधुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं।

 

कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट, अनुसंधान और विकास, डॉ. दयानंद सिंह ने बताया, "हम अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग कर उच्च गुणवत्ता के जर्मप्लाज्म का आयात करते हैं और इसे भारतीय कृषि के अनुरूप हाइब्रिड बीजों में विकसित करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमारे वैज्ञानिकों ने सोयाबीन, धान, मक्का और भिंडी की नई किस्में तैयार की हैं, जिनका उपयोग कर किसान अपनी पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहे हैं।"

 

डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जनरल मैनेजर, मार्केटिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट, ने बताया कि कंपनी अब डिजिटल माध्यमों का भी उपयोग कर किसान एवं व्यापारी बंधुओं को तकनीकी जानकारी तेजी से पहुँचा रही है। ईगल के कॉर्पोरेट ऑफिस में कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) सेल के माध्यम से हर माह 5-6 लाख किसानों को व्हाट्सएप और कॉलिंग के जरिए जानकारी दी जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि के माध्यम से भी बीजों की विशेषताओं को साझा किया जा रहा है। इसके साथ ही, क्यूआर कोड का उपयोग कर किसानों को उत्पादों की सफलता की कहानियाँ बताई जाती हैं, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित होकर उन्नत बीजों का उपयोग कर सकें।

 

ईगल सीड्स एंड बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड पिछले 44 वर्षों से भारतीय किसान एवं व्यापारी बंधुओं की सेवा में समर्पित है। कंपनी का उद्देश्य देश के कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देकर, किसान बंधुओं की आय बढ़ाने और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देना है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow