इंदौर में श्रुतसंवेगी महाश्रमण आदित्यसागर जी महाराज की आशीषछांव में इंदोर में 2 दिवसिय जैन आयकॉन अवॉर्ड - 2025 का आयोजन इंदौर - 30-3-2025

अप्रैल 1, 2025 - 10:34
 0
इंदौर में श्रुतसंवेगी महाश्रमण आदित्यसागर जी महाराज की आशीषछांव में इंदोर में 2 दिवसिय जैन आयकॉन अवॉर्ड - 2025 का आयोजन  इंदौर - 30-3-2025

            श्रुतसंवेगी महाश्रमण आदित्यसागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा की जिनशासन की प्रभावना का उत्कृष्ट कार्य करनेवाले युवाओं को प्रेरित करना जैन आयकॉन अवॉर्ड का उद्देश है।
           स्काय किंग आकाश जैन जी ने बताया की  विशुद्ध कुल गौरव श्रुतसंवेगी श्रमण श्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में इंदोर में जैन आयकॉन अवॉर्ड - 2025 का आयोजन किया गया | 29 मार्च और 30 मार्च 2025 इन दो दिनों में कुल 7 सत्र (Sessions) संपन्न हुये | 
             29 मार्च 2025 को प्रातः 6:45 बजे से महोत्सव का आगाज हुआ |  विशेष सान्निध्य - पूज्य श्रुतसंवेगी महाश्रमण ससंघ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि - श्री सौरव और मेघना जैन (डिजिटल मार्केटर) का उद्बोधन हुआ।
डॉ. रागिनी मक्कड़ (Indias Got Talent Season 5 Winner) की दो प्रस्तुतियां हुई।
Creators & Influencers द्वारा आदित्यसागर महाराज जी के सामने श्रीफल भेंट किया गया।
    श्रुतसंवेगी महाश्रमण श्री आदित्यसागर जी मुनिराज के प्रवचन हुये। सौरव-मेघना जैन (मुख्य अतिथि, डिजिटल मार्केटर) के द्वारा “How to grow on social media” Workshop मार्गदर्शन किया गया | Timeless Bahubali (लघु फ़िल्म) का प्रदर्शन | Spiritual Games With Creators & इनफ्लूएन्सर और   कु. इशिका जैन के द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। मुनिश्री के साथ Creators & Influencers का संवाद, श्रुत समाधान हुआ।सिंगर ऋतिक जैन की अद्भुत प्रस्तुति।रात्रि में Lagacy Of Mahaveer Movie का प्रदर्शन हुआ।
          रविवार 30 मार्च 2025 को प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक मुख्य अतिथि - सौरव जैन, पलाश-चाहत छिपानी (सोशल मीडिया कोच) वर्कशॉप हुआ |   कु. नैनिका कासलीवाल (भरतनाट्यम परफॉर्मर - कोरियोग्राफर) द्वारा नृत्य प्रस्तुति हुई | Spiritual Short Film Competition के विजेताओं की घोषणा करके 10 विजेताओं को 51000 से 11000 तक की राशी, ट्रॉफी और सन्मान पत्र देकर सन्मानीत किया गया।
        दोपहर 03 बजे से शाम को 06 बजे तक पूज्य श्रुतसंवेगी महाश्रमण ससंघ सानिध्य में इनफ्लूएन्सर्स का सम्मान किया गया। सिंगर साना जैन, इंदौर ( सा रे गा मा, Sony TV फेम) की प्रस्तुती हुई |  
        कार्यक्रम सफल बनाने के लिए स्काय किंग आकाश जैन जी और उनकी पुरी टीम ने तन, मन और धन से सहयोग दिया | 

विशुद्ध परमभक्त श्री अभिषेक अशोक पाटील, कोल्हापुर

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow