जेनरजाइज़ ने मध्य प्रदेश में परिचालन का किया विस्तार; इंदौर और भोपाल से विकास यात्रा की शुरुआत मध्य भारत में मजबूत हुई मौजूदगी, रूफटॉप सोलर अपनाने की बढ़ती मांग को मिलेगा बढ़ावा

जुलाई 22, 2026 - 11:30
 0
जेनरजाइज़ ने मध्य प्रदेश में परिचालन का किया विस्तार; इंदौर और भोपाल से विकास यात्रा की शुरुआत  मध्य भारत में मजबूत हुई मौजूदगी, रूफटॉप सोलर अपनाने की बढ़ती मांग को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल/इंदौर, 21 जुलाई 2026: भारतीय पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी जेनरजाइज़ (Zenergize), जो सौर ऊर्जा एवं स्वच्छ ऊर्जा समाधानों पर केंद्रित है, ने आज मध्य प्रदेश में अपने परिचालन के विस्तार की घोषणा की। कंपनी ने अपनी विकास यात्रा की शुरुआत भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर से की है। इस विस्तार के साथ जेनरजाइज़ ने मध्य भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है, ताकि राज्य में तेजी से बढ़ रही रूफटॉप सोलर समाधानों की मांग को पूरा किया जा सके।

मध्य प्रदेश इस समय देश के उभरते हुए नवीकरणीय ऊर्जा केंद्रों में शामिल हो रहा है। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, बिजली की बढ़ती खपत, स्वच्छ ऊर्जा के प्रति बढ़ती जागरूकता तथा सरकार की अनुकूल नीतियों के कारण आवासीय और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बीच रूफटॉप सोलर को अपनाने की गति लगातार बढ़ रही है। पीएम सूर्य घर योजना ने देशभर में आवासीय रूफटॉप सोलर को तेजी से बढ़ावा दिया है और मई 2026 तक 40 लाख से अधिक घरों में सोलर प्रणाली स्थापित की जा चुकी है।

हालिया रूफटॉप सोलर क्षमता आकलनों के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में अभी भी रूफटॉप सोलर की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिससे ये शहर आने वाले वर्षों में वितरित सौर ऊर्जा (डिस्ट्रिब्यूटेड सोलर) के लिए प्रमुख बाजार बन सकते हैं।

हर वर्ष 300 से अधिक धूप वाले दिनों और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती उपभोक्ता रुचि के कारण मध्य प्रदेश अत्याधुनिक सौर प्रौद्योगिकियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास अवसर प्रदान करता है।

हैदराबाद क्षेत्र से मिली सकारात्मक मांग के बाद जेनरजाइज़ ने मध्य प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार करने का निर्णय लिया है। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2027 के अंत तक मध्य प्रदेश में 5,000 से अधिक ग्राहकों तक पहुंचना है। इसके लिए कंपनी अपने इंटेलिजेंट सोलर इन्वर्टर, एआई-सक्षम मॉनिटरिंग समाधान तथा राज्यभर में तेजी से बढ़ रहे डिस्ट्रिब्यूटरों, ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) साझेदारों और सेवा इंजीनियरों के नेटवर्क का विस्तार करेगी।

इस विस्तार पर जेनरजाइज़ के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत डागा ने कहा, "मध्य प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक नए और उत्साहजनक दौर में प्रवेश कर रहा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों में आवासीय उपभोक्ताओं के बीच बिजली बिल कम करने और टिकाऊ ऊर्जा समाधान अपनाने की रुचि तेजी से बढ़ रही है। हमारा यह विस्तार राज्यभर में विश्वसनीय और उच्च प्रदर्शन वाली सौर ऊर्जा अवसंरचना उपलब्ध कराने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

कंपनी स्थानीय चैनल साझेदारों और इंस्टॉलेशन विशेषज्ञों को अपने साथ जोड़ते हुए एक मजबूत क्षेत्रीय इकोसिस्टम विकसित करने की योजना बना रही है, ताकि ग्राहकों को परामर्श, इंस्टॉलेशन से लेकर दीर्घकालिक रखरखाव तक व्यापक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जेनरजाइज़ के बारे में

जेनरजाइज़ (Zenergize) पावर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की एक अग्रणी भारतीय ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (ओईएम) कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के लिए उन्नत एवं एआई-एकीकृत हार्डवेयर समाधान विकसित करती है। मजबूत इन-हाउस अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) क्षमताओं के साथ कंपनी भारत के ऊर्जा अवसंरचना क्षेत्र के लिए टिकाऊ और 'मेक इन इंडिया' आधारित समाधान विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow