टाइमज़ोन और प्ले एन लर्न ने पैसिफिक मॉल दिल्ली में सभी उम्र के लोगों के लिए पेश किया मनोरंजन का नया डेस्टिनेशन
नए रूप में तैयार यह डेस्टिनेशन में एक ही छत के नीचे इमर्सिव प्ले, नई पीढ़ी के इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस, सेलिब्रेशन, डाइनिंग और पूरे परिवार के लिए मनोरंजन की सुविधाएं पेश करता है
नई दिल्ली, 18 अगस्त 2026: टाइमज़ोन और प्ले ‘एन’ लर्न ने पैसिफिक मॉल, दिल्ली में अपने मनोरंजन केंद्रों को एक साथ नए रूप में लॉन्च किया है। इस रीलॉन्च के साथ परिवारों, दोस्तों और अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और अनुभवों की एक नई और आकर्षक श्रृंखला पेश की गई है।
एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किए गए इस रिफ्रेश्ड वेन्यू में दो अलग-अलग लेकिन एक-दूसरे के पूरक अनुभव एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। मेहमान टाइमज़ोन में गेम्स, राइड्स और इमर्सिव अट्रैक्शंस का आनंद ले सकते हैं, वहीं छोटे बच्चों के लिए प्ले ‘एन’ लर्न में उनके विकास को ध्यान में रखकर तैयार की गई खेल गतिविधियां उपलब्ध हैं। इस तरह परिवार के हर सदस्य के लिए मनोरंजन के विकल्प मौजूद हैं।
टाइमज़ोन में बड़े बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए बंपर कार्स, क्रिकेट पिच, इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी राइड्स और नए रूप में तैयार की गई बॉलिंग लेन्स सहित कई लोकप्रिय और नए आकर्षण शामिल किए गए हैं।
वहीं, प्ले ‘एन’ लर्न में 2 से 7 वर्ष की आयु के बच्चे विशेष रूप से तैयार किए गए प्ले और रोल-प्ले स्टेशनों के माध्यम से खेलते हुए अपनी रचनात्मकता, संज्ञानात्मक विकास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दे सकते हैं।
दोनों ब्रांड्स में उपलब्ध विशेष पार्टी स्पेसेज इस डेस्टिनेशन को जन्मदिन, स्कूल आउटिंग, पारिवारिक समारोहों और सोशल गैदरिंग के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं। यहां लोकप्रिय कैफे की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां बिना अतिरिक्त प्रिजर्वेटिव्स या आर्टिफिशियल एडिटिव्स के तैयार किए गए चुनिंदा खाने के चुनिंदा विकल्प उपलब्ध हैं। इस तरह यह डेस्टिनेशन लोगों को खेलने, जुड़ने, खाने-पीने, जश्न मनाने और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराता है।
रीलॉन्च के अवसर पर टाइमज़ोन और प्ले ‘एन’ लर्न, इंडिया के सीईओ, अब्बास जबलपुरवाला ने कहा, “लोगों के खाली समय को बिताने का तरीका लगातार बदल रहा है और मनोरंजन अब लोगों के एक-दूसरे से जुड़ने और रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। लोग ऐसे अनुभवों की तलाश में हैं, जहां वे अपनी दिनचर्या से बाहर निकलकर खुलकर आनंद ले सकें और जहां परिवार के हर सदस्य के लिए कुछ न कुछ खास हो। पैसिफिक मॉल में रिफ्रेश किए गए टाइमज़ोन और प्ले ‘एन’ लर्न के माध्यम से हमारा उद्देश्य दो पूरक मनोरंजन डेस्टिनेशन को एक ही छत के नीचे लाना है। बड़े मेहमानों के लिए इमर्सिव अट्रैक्शंस से लेकर छोटे बच्चों के लिए उद्देश्यपूर्ण खेल और परिवार एवं दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन तक, यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है।”
इस डेस्टिनेशन में सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि मेहमानों को साफ-सुथरे, सुरक्षित और आरामदायक वातावरण में मनोरंजन का अनुभव मिल सके।
रीलॉन्च के साथ टाइमज़ोन और प्ले ‘एन’ लर्न ने पैसिफिक मॉल, दिल्ली में सभी उम्र के मेहमानों को इस नए और रोमांचक अल्टीमेट फन डेस्टिनेशन का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया है।
समाप्त
टाइमज़ोन के बारे में
टाइमज़ोन की स्थापना वर्ष 1978 में पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुई थी और यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर्स की अग्रणी श्रृंखला है। टाइमज़ोन अत्याधुनिक इंटरैक्टिव गेम्स, राइड्स और अट्रैक्शंस के माध्यम से सभी उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन और सामाजिक अनुभव प्रदान करता है। इसके बेहतरीन वेन्यू डिजाइन और प्रशिक्षित ‘फन स्क्वाड’ मेहमानों के लिए सुरक्षित, मैत्रीपूर्ण और मनोरंजक वातावरण सुनिश्चित करते हैं।
टाइमज़ोन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 7 देशों में 320 से अधिक लोकेशंस संचालित करता है, जिनमें भारत में 75 वेन्यू शामिल हैं। टाइमज़ोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.timezonegames.com पर जाएं।
प्ले ‘एन’ लर्न के बारे में
प्ले ‘एन’ लर्न भारत के प्रमुख इनडोर प्ले डेस्टिनेशंस में से एक है, जो छोटे बच्चों और परिवारों के लिए समर्पित है। इसके विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्पेस सुरक्षित, आकर्षक और विकास को बढ़ावा देने वाले खेल अनुभवों के माध्यम से मनोरंजन, गतिविधि और कल्पनाशीलता को एक साथ लाते हैं।
इंटरैक्टिव प्ले और रोल-प्ले गतिविधियों के जरिए प्ले ‘एन’ लर्न बच्चों की रचनात्मकता, संज्ञानात्मक विकास और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करता है। साथ ही, यह परिवारों को एक-दूसरे से जुड़ने और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करता है।
प्ले ‘एन’ लर्न के भारत में 19 लोकेशंस हैं। अधिक जानकारी के लिए www.activeedufun.com पर जाएं।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?