पहली बार जियोस्टार के किड्स एंड फैमिली पोर्टफोलियो का 16वां स्वदेशी आईपी ‘जंगल टेल्स विद मोगली’ 12 सितंबर को जियोहॉटस्टार और डिज़्नी चैनल पर होगा प्रीमियर
यह सीरीज़ कालजयी कहानी को नए अंदाज़ में पेश करते हुए बच्चों और पूरे परिवार के लिए मल्टी-स्क्रीन मनोरंजन का अनुभव लेकर आएगी
मुंबई, 10 सितंबर 2026: जियोस्टार के किड्स एंड फैमिली पोर्टफोलियो ने अपने नए शो ‘जंगल टेल्स विद मोगली’ के साथ सभी के प्रिय किरदार मोगली को एक बिल्कुल नए अंदाज़ में दर्शकों के सामने पेश किया है। प्रतिष्ठित कहानी पर आधारित यह सीरीज़ स्लैपस्टिक कॉमेडी से भरपूर है, जो मनोरंजन और पुरानी यादों का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करती है। यह शो 12 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे जियोहॉटस्टार और डिज़्नी चैनल पर प्रीमियर होगा।
10 वर्षीय जिज्ञासु और शरारती मोगली पर केंद्रित यह सीरीज़ उसके जंगल में होने वाले मज़ेदार और अनोखे कारनामों को दिखाती है। अपनी शरारतों के कारण मोगली अक्सर मुश्किलों में फंस जाता है, जिससे हास्यपूर्ण परिस्थितियाँ और रोमांचक घटनाएँ जन्म लेती हैं। स्थितिजन्य हास्य, स्लैपस्टिक कॉमेडी और चुटीले संवादों से भरपूर इस सीरीज़ में दर्शकों को मोगली के प्रिय दोस्त बालू और बघीरा, साथ ही उसके प्रतिद्वंद्वी शेर खान, का और तबाकी भी देखने को मिलेंगे। ये सभी किरदार एक ओर जहां माता-पिता को बचपन की यादें ताज़ा करेंगे, वहीं बच्चों को पहली बार इन यादगार पात्रों से रूबरू कराएंगे।
ट्रेलर लिंक: https://youtu.be/N-jm7hYFO9w
जियोस्टार के हेड – हिंदी एवं इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिज़नेस (स्ट्रीमिंग, टीवी एवं स्टूडियोज़) आलोक जैन ने कहा, “कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमेशा प्रासंगिक बने रहते हैं और हर पीढ़ी के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। मोगली उन्हीं में से एक है। ‘जंगल टेल्स विद मोगली’ के माध्यम से हमारा प्रयास ‘द जंगल बुक’ की कालजयी दुनिया को आज के बच्चों और परिवारों की पसंद के अनुरूप नए हास्य, ऊर्जा और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना है। हमें विश्वास है कि यह कहानी देशभर के बच्चों और परिवारों को एक साथ जोड़ने और उनका भरपूर मनोरंजन करने में सफल होगी।”
इस लॉन्च को बड़े स्तर के मल्टी-स्क्रीन अभियान का समर्थन मिलेगा, जिसके माध्यम से ‘जंगल टेल्स विद मोगली’ जियोस्टार नेटवर्क और जियोहॉटस्टार के जरिए देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगा। अभियान की शुरुआत एनीमे इंडिया में शो की विशेष मौजूदगी के साथ हो चुकी है, जहां इसने पुराने प्रशंसकों को बचपन की यादें ताज़ा करने का अवसर दिया। इसके बाद यह अभियान प्रमुख मॉल्स और परिवार-केंद्रित स्थानों तक पहुंचेगा। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न आयु वर्ग के कंटेंट क्रिएटर्स के साथ मिलकर मोगली की कहानियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा और पुरानी यादों को फिर से जीवंत किया जाएगा।
यह लॉन्च जियोस्टार की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिसके तहत वह मल्टी-स्क्रीन दर्शकों के लिए एक सशक्त किड्स एंड फैमिली एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम विकसित कर रहा है। मोटू पतलू, चीकू और बंटी, बिट्टू बहानेबाज़ जैसे लोकप्रिय स्वदेशी आईपी की सफलता के बाद ‘जंगल टेल्स विद मोगली’ नेटवर्क का 16वां स्वदेशी शीर्षक बन गया है।
शो के लॉन्च को और खास बनाने के लिए निविया और टेडीबार ‘जंगल टेल्स विद मोगली’ के को-पावर्ड बाय स्पॉन्सर्स के रूप में जुड़े हैं।
जियोस्टार के बारे में
बेहतरीन कंटेंट और अत्याधुनिक तकनीक के संगम पर स्थापित जियोस्टार एक अग्रणी वैश्विक मीडिया एवं मनोरंजन कंपनी है, जो दर्शकों के मनोरंजन और खेल देखने के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। इसका टेलीविज़न नेटवर्क और स्ट्रीमिंग सेवा मिलकर हर सप्ताह 80 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचती है और देशभर में करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं एवं मनोरंजन की जरूरतों को पूरा करती है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?