सैमसंग के साथ मनाएं बीहू का जश्‍न : बीस्‍पोक एआई अप्‍लायंसेज़ घर लाएं और पाएं सुनिश्चित फायदे 

अप्रैल 15, 2026 - 10:26
अप्रैल 15, 2026 - 10:27
 0
सैमसंग के साथ मनाएं बीहू का जश्‍न : बीस्‍पोक एआई अप्‍लायंसेज़ घर लाएं और पाएं सुनिश्चित फायदे 

      बीस्‍पोक एआई रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव पर 20,000 रूपये तक का कैशबैक और अन्य फायदे

      एयर कंडीशनर पर 5 साल की पूरी वारंटी, साथ ही सैमसंग केयर+ के तहत अतिरिक्त वारंटी का लाभ

 

14 अप्रैल 2026: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने बैशाखी के मौके पर अपने बीस्पोक एआई होम अप्लायंसेज की रेंज पर खास सेल की घोषणा की है। नई शुरुआत और खुशहाली के इस जश्न के साथ, यह कैंपेन ग्राहकों को बचत और भरोसेमंद इस्तेमाल के वादे के साथ अपने घर को इंटेलिजेंट और डिजाइन-आधारित अप्लायंसेज से अपग्रेड करने का मौका देता है।

 

ग्राहकों को सैमसंग के बीस्पोक एआई अप्‍लायंसेज़ जैसे कि- रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव के पोर्टफोलियो पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ ही, एयर कंडीशनर पर 5 साल की व्यापक वारंटी दी जा रही है। ग्राहक सैमसंग केयर+ का लाभ भी उठा सकते हैं, जो 5 साल तक की अतिरिक्त वारंटी प्रदान करता है। ये फायदे न केवल मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि मरम्मत के अचानक आने वाले खर्चों को कम करते हैं और उत्पाद के इस्तेमाल के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

 

बीहू ऑफर्स 31 मई 2026 तक Samsung.com, प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेंगे।

 

स्मार्ट लाइफ के लिए बीस्पोक एआई तकनीक

 

सैमसंग के बीस्पोक एआई अप्लायंसेज स्मार्ट, आसान और ऊर्जा की बचत करने वाले अनुभव के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये अप्लायंसेज एडवांस्ड एआई के साथ आकर्षक डिजाइन का मेल पेश करते हैं।

 

सैमसंग की 2026 बीस्पोक एआई एयर कंडीशनर रेंज में स्मार्टथिंग्स होम केयर फीचर दिया गया है, जो पहले से निगरानी रखता है और समय रहते रखरखाव में मदद करता है। यह मशीन की परफॉर्मेंस पर नजर रखता है और गैस लीकेज या फिल्टर साफ करने जैसी जरूरतों के बारे में पहले ही जानकारी देता है।

 

बीस्पोक एआई रेफ्रिजरेटर में एआई विजन इनसाइड फीचर है, जो किचन में खाने-पीने की चीजों को पहचानकर उन्हें बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करता है।

 

वहीं, सैमसंग बीस्पोक एआई वॉशिंग मशीन में एआई वॉश फीचर दिया गया है, जो कपड़ों के वजन और प्रकार के अनुसार पानी और डिटर्जेंट का सही उपयोग सुनिश्चित करता है।

इन अप्लायंसेज में सैमसंग का स्मार्टथिंग्स फैमिली केयर फीचर भी है, जो परिवार की देखभाल में मदद करते हुए जरूरी नोटिफिकेशन, दवा की याद दिलाने और लोकेशन से जुड़ी जानकारी देता है। इससे परिवारों को बेहतर देखभाल, आपसी जुड़ाव और मानसिक सुकून मिलता है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow