itel ने लॉन्च किया ‘Tough भारत का पहला रग्ड फीचर फोन, 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन और IP54 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस के साथ भारत
की मुश्किल परिस्थितियों के लिए तैयार, itel Tough में मजबूती के साथ खेती-किसानी से जुड़े उपयोगी फीचर्स और रोजमर्रा की भरोसेमंद परफॉर्मेंस
राष्ट्रीय, 7 सितंबर 2026: भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक itel ने आज अपनी INNO (Innovation) Series के तहत नया itel Tough लॉन्च किया। यह एक रग्ड फीचर फोन है, जिसे खास तौर पर भारत की रोजमर्रा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन में 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन, IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, फ्री शॉक-प्रूफ कवर और USB-C चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
“Real Bharat ka Tough Phone” की सोच के साथ तैयार किया गया itel Tough उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो दिनभर मेहनत करते हैं, लगातार बाहर रहते हैं और चाहते हैं कि उनका फोन भी उनकी तरह मजबूत और भरोसेमंद हो। किसान और दिहाड़ी मजदूरों से लेकर आउटडोर प्रोफेशनल्स और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों तक, यह फोन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर साथ देने के लिए डिजाइन किया गया है।
itel India – Transsion Holdings के CEO, अरिजीत तलपात्रा ने कहा,
“भारत में लाखों लोग धूल, गर्मी, लंबे काम के घंटे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच काम करते हैं। ऐसे में उनके डिवाइस भी उतने ही मजबूत होने चाहिए। itel Tough के साथ हम फीचर फोन कैटेगरी में ऐसी इनोवेशन लेकर आए हैं, जो असल भारत की जरूरतों से जुड़ी है। INNO Series के हिस्से के रूप में itel Tough हमारी उस सोच को दर्शाता है, जिसमें हम ऐसी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रहे हैं जो आसान, किफायती और रोजमर्रा की जिंदगी में वास्तव में उपयोगी हो।”
मजबूत बॉडी, मुश्किल हालात में भी भरोसेमंद साथ
itel Tough को खास तौर पर बाहरी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। फोन में IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है, जो धूल और पानी के छींटों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
इसके साथ फोन के साथ मिलने वाला फ्री डस्ट और शॉकप्रूफ सिलिकॉन केस पूरे फोन को अतिरिक्त सुरक्षा देता है और अचानक गिरने या रोजमर्रा के झटकों से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है।
फोन में पावरफुल डुअल-लैंप टॉर्च भी दी गई है, जिसमें दो लैंप बेहतर रोशनी देते हैं। खेत में रात के समय काम हो, बाहर किसी जगह जाना हो या बिजली चली गई हो—यह टॉर्च जरूरत के समय बेहतर रोशनी देने के लिए बनाई गई है।
किसानों के लिए खास Agri Button
itel Tough सिर्फ मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं।
किसानों के लिए फोन में Dedicated Agri Button दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स एक टच पर कृषि संबंधी जानकारी और इनपुट के लिए सरकारी हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर ग्रामीण और खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए जरूरी जानकारी तक आसान पहुंच बनाने में मदद करता है।
Hindi और English में King Voice
फोन में King Voice फीचर दिया गया है, जो छोटे मैसेज, मेन्यू और फोन कॉल्स को Hindi और English में बोलकर सुनाता है। इससे फोन का इस्तेमाल और भी आसान और सुविधाजनक हो जाता है।
वहीं, शोर-शराबे वाले आउटडोर माहौल में फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Super Soundbox दिया गया है, जो तेज आवाज और बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है।
INNO Series के तहत मजबूती और उपयोगिता पर फोकस
itel Tough, itel की इनोवेशन-केंद्रित INNO Series का हिस्सा है। इस सीरीज का उद्देश्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरत के हिसाब से तैयार डिवाइस और उपयोगी फीचर्स उपलब्ध कराना है।
इससे पहले कंपनी ने itel Aqua पेश किया था, जो भारत का एकमात्र IP67-rated feature phone है। itel Tough के साथ कंपनी ने इस सोच को और आगे बढ़ाते हुए रग्ड प्रोटेक्शन के साथ ऐसे फीचर्स जोड़े हैं, जो खास तौर पर आउटडोर और खेती-किसानी से जुड़े समुदायों की जरूरतों को ध्यान में रखते हैं।
itel का फोकस लंबे समय से मजबूती, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और किफायती टेक्नोलॉजी पर रहा है। CyberMedia Research (CMR) की durability, reliability और affordability पर आधारित एक हालिया स्टडी के अनुसार, 91% कंज्यूमर्स ने durability के मामले में itel को सबसे ज्यादा भरोसेमंद फीचर फोन ब्रांड माना।
भारत में 1.3 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स और 1,000 से ज्यादा सर्विस सेंटरों के नेटवर्क के साथ itel देशभर में अपने ग्राहकों तक पहुंच और सर्विस सपोर्ट उपलब्ध कराता है। कंपनी अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो पर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स के लिए 1 साल की Counter Replacement Guarantee भी जारी रखती है।
itel Tough इस सोच को आगे बढ़ाता है कि इनोवेशन का मतलब हमेशा ज्यादा फीचर्स या जटिलता जोड़ना नहीं है। कई बार असली इनोवेशन टेक्नोलॉजी को और मजबूत, ज्यादा उपयोगी और लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से बेहतर बनाना है।
itel Tough – प्रमुख फीचर्स
फीचर
डिटेल
मॉडल
itel Tough (it4520)
सेगमेंट
Rugged Feature Phone
ड्यूरेबिलिटी
2 मीटर Drop Protection और IP54 Dust & Water Resistance
प्रोटेक्शन
Free Dust & Shockproof Silicone Case
कृषि उपयोगिता
Dedicated Agri Button – One-Touch Government Helpline Access
ऑडियो असिस्टेंस
King Voice – Hindi & English में Menus, Messages और Calls का Broadcast
ऑडियो
Super Soundbox – High Volume और Enhanced Sound Quality
लाइटिंग
Powerful Dual-Lamp Torch
टारगेट ऑडियंस
Farmers, Daily-Wage Workers, Outdoor Professionals और Outdoor Enthusiasts
वारंटी एवं सर्विस
1-Year Counter Replacement Guarantee
itel के बारे में
About itel
Established over 16 years, itel is a reliable smart life brand for everyone. Adopting “Enjoy Better Life” as its brand philosophy, itel’s mission is to Provide budget-friendly consumer electronic Products to everyone. It democratizes technology by giving entry to technology and connectedness to consumers without prior access to it. After more than 16 years of development, itel has expanded its presence in more than 80 emerging markets globally. itel has a Product portfolio of smartphones, TV, accessories, electrics, speakers, home appliances and laptop Products and in 2021, it ranked No.1 Global Smartphone brand under $75 and No.1 feature phone brand.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?