Alliance ने लॉन्च किया AGRI-HAUL, भारत का पहला R-1 Plus बायस ट्रैक्टर टायर
पंजाब , भारत | 23 फरवरी 2026: Alliance, जो कृषि एवं ऑफ-हाईवे टायरों का जाना माना ब्रांड है, ने आज AGRI-HAUL लॉन्च किया। ये भारत का पहला R-1 Plus बायस ट्रैक्टर टायर है। AGRI-HAUL के R-1 Plus डिज़ाइन और ज्यादा रबर के चलते ये सामान्य ट्रैक्टर टायरों की तुलना में ज्यादा लम्बा चलेगा। इसके साथ ही यह टायर बेहतर पंचर सुरक्षा और मिट्टी पर मजबूत पकड़ प्रदान करता है।
द्युतिमान चट्टोपाध्याय, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, Yokohama-ATG ने कहा,
“Alliance AGRI-HAUL एक संपूर्ण पैकेज है, जिसे कृषि और ढुलाई (हॉलिज) दोनों प्रकार के उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमें विश्वास है कि भारतीय किसान हमारे इस नए टायर के लाभों का अनुभव करेंगे और इसका भरपूर उपयोग करेंगे।”
अनुज ठक्कर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, इंडिया एवं SAARC ने कहा,
“हम भारत का पहला R-1 Plus बायस ट्रैक्टर टायर लॉन्च कर बेहद उत्साहित हैं. इसे भारतीय कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मार्किट है और हम आगे भी भारतीय किसानों की विविध जरूरतों के अनुरूप समाधान प्रस्तुत करते रहेंगे।”
टायर की प्रमुख विशेषताएं:
* R-1 Plus डिज़ाइन — ज्यादा रबर जिससे टायर को मिले लंबी उम्र
* अदभुत स्विंग लग डिज़ाइन — इससे मिले मिट्टी पर मज़बूत पकड़
* स्टबल गार्ड कंपाउंड एवं ज्यादा अंडर-ट्रेड — मिले बेहतर पंचर सुरक्षा
* चौड़ा ट्रेड — मिले ज्यादा भार उठाने की क्षमता
* मिट्टी रोधक डिज़ाइन — टायर में मिट्टी ना फंसे
* सेंटर टाई बार — बेहतर लग स्थिरता और आरामदायक ड्राइव अनुभव
विभिन्न आवश्यकताओं के लिए बड़ी साइज रेंज
AGRI-HAUL ट्रैक्टर टायर 12.4-28 से 17.9-28 तक के कई साइज में उपलब्ध है, जो भारतीय खेतों में चलने वाले सभी प्रकार के ट्रैक्टरों के लिए उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त, हार्वेस्टर के लिए 18.4-30 साइज विशेष रूप से बनाया गया है।
Alliance AGRI-HAUL रेंज पर 7 साल की निर्माण वारंटी है। इस वारंटी के चलते किसान इस टायर को बेफिक्र चला पाएंगे।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?