विंडहैम ग्रैंड ने उदयपुर में खोला भव्य लेकसाइड रिसॉर्ट
शानदार प्राकृतिक दृश्यों और लग्ज़री सुविधाओं के साथ विंडहैम का भारत में नया फ्लैगशिप होटल
उदयपुर, भारत (8 दिसंबर 2025) – विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने बहुप्रतीक्षित विंडहैम ग्रैंड उदयपुर फतेहसागर लेक का शुभारंभ किया है, जो राजस्थान के हृदय में एक शानदार नए आइकॉनिक लैंडमार्क के रूप में स्थापित हुआ है। अरावली पर्वतमालाओं के बीच 26 एकड़ में फैला यह रिज़ॉर्ट फतेहसागर झील से कुछ ही दूरी पर स्थित है और विश्वभर के 90 से अधिक विंडहैम ग्रैंड होटलों के प्रीमियम पोर्टफोलियो में शामिल हो गया है। यह वेडिंग्स, समारोहों और लग्ज़री स्टे के लिए एक आदर्श स्थल है।
होटल के लॉन्च के अवसर पर पिछले सप्ताह उद्योग के प्रमुख हस्तियों, मेहमानों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में एक शानदार आयोजन हुआ। चिराग मारू (ओनर) और विशाल कपूर (वाइस प्रेसिडेंट – ऑपरेशंस, विंडहैम ग्रैंड उदयपुर) ने राहूल मैकैरीयस, मार्केट मैनेजिंग डायरेक्टर – यूरेशिया, विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ सभी मेहमानों का स्वागत किया। पारंपरिक तिलक और पगड़ी के साथ फूलों की वर्षा से स्वागत कर राजस्थानी आतिथ्य की झलक प्रदान की गई। जैसे ही अरावली पर सूरज ढला, कच्छी घोड़ी नृत्य, अल्गोज़ा और कमायचा की धुनों और लाइव क्यूलिनरी स्टेशनों ने माहौल को जीवंत कर दिया।
राहुल मैकैरीयस ने कहा,
“विंडहैम ग्रैंड उदयपुर फतेहसागर लेक हमारे भारत के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उदयपुर विश्व का एक प्रतिष्ठित लग्ज़री और डेस्टिनेशन वेडिंग हब है, और यह लॉन्च हमारे उच्च-स्तरीय सेगमेंट में विस्तार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह रिसॉर्ट राजस्थान की शाश्वत विरासत और विंडहैम के वैश्विक मानकों का अद्भुत संगम है, जो भारतीय और विदेशी यात्रियों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।”
उदयपुर के हृदय में एक शानदार लेकसाइड अनुभव“ पूर्व का वेनिस” कहलाने वाला उदयपुर झीलों, महलों और कला-संस्कृति का मनमोहक संगम है। विंडहैम ग्रैंड उदयपुर फतेहसागर लेक अपने मेहमानों को जगदीश मंदिर, शिल्पग्राम, और लेक पिछोला के ऊपर स्थित सिटी पैलेस जैसे प्रमुख आकर्षणों के करीब एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है।
रिज़ॉर्ट के 140 कमरों और सुइट्स में आधुनिक आराम और पारंपरिक डिज़ाइन का अद्भुत मेल है। इनमें राजस्थानी महलों से प्रेरित गोखड़ा सीट-आउट, शानदार मार्बल बाथरूम और चुनिंदा सुइट्स में जकूज़ी बाथटब शामिल हैं। जल्द ही खुलने वाला पैलेस विंग 60 नए कमरों के साथ पुराने राजस्थानी वैभव को आधुनिक रूप देगा।
पूरी तरह शाकाहारी यह रिज़ॉर्ट प्याला, शाकाहारी और ओ सियन जैसे रेस्टोरेंट्स में ताज़े, स्थानीय उत्पादों से बनी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का अनूठा स्वाद परोसता है।
वेडिंग्स और समारोहों के लिए यहां विशाल आयोजन स्थलों का चयन उपलब्ध है—उदयपुर का सबसे बड़ा एम्फीथियेटर, एक भव्य बॉलरूम और हजारों मेहमानों की मेजबानी करने वाला विंटेज लॉन। मेहमान हीटेड आउटडोर पूल, ज़िवाया स्पा, टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसी गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। कंसीयज सहायता, बटलर सेवा, ब्राइडल स्टूडियो और ईवी चार्जिंग जैसी सुविधाएँ अनुभव को और भी सहज और प्रीमियम बनाती हैं।
चिराग मारू ने कहा,
“हमने एक ऐसा स्थान विकसित किया है जो उदयपुर की आत्मा को प्रतिबिंबित करता है—जहां सुबहें झील के किनारे शुरू होती हैं, दोपहरें महलों और बाज़ारों की खोज में बीतती हैं और शामें राजस्थानी गर्मजोशी से भर जाती हैं। हर कोना यात्रियों को एक नए अनुभव से जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”
विशाल कपूर ने कहा,
“हमारे लिए लग्ज़री का मतलब है—विचारशील अनुभव, व्यक्तिगत देखभाल और ऐसा माहौल जहां हर अतिथि विशेष महसूस करे। अपनी भव्य, महलनुमा सेटिंग्स के साथ हम गर्व से देश-विदेश के वेडिंग ट्रैवलर्स के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहे हैं।”
अब बुकिंग के लिए उपलब्ध
शांत वातावरण और थॉटफुल क्राफ्टेड एक्सपीरियंस के साथ विंडहैम ग्रैंड उदयपुर फतेहसागर लेक यात्रियों को उदयपुर की सुन्दरता में डूबने का अवसर प्रदान करता है। स्टे 12,000 रुपये (लगभग 133 USD) प्रति रात से प्रारंभ होते हैं। मेहमान 30,000 विंडहैम रिवॉर्ड्स पॉइंट्स का उपयोग कर भी बुकिंग कर सकते हैं। और अधिक जानकारी या बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें: wyndhamhotels.com
*विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के बारे में*
विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (NYSE: WH) दुनिया की सबसे बड़ी होटल फ्रैंचाइज़िंग कंपनी है, जिसके 100 देशों में लगभग 8,300 होटल और 8,55,000 से अधिक कमरे हैं। इसके 25 प्रतिष्ठित ब्रांडों में Super 8®, Days Inn®, Ramada®, Microtel®, La Quinta®, AmericInn®, ECHO Suites®, Registry Collection Hotels®, Trademark Collection® और Wyndham® शामिल हैं। कंपनी का पुरस्कार विजेता लॉयल्टी प्रोग्राम Wyndham Rewards दुनिया भर में लगभग 121 मिलियन मेंबर्स को हजारों होटलों और वेकेशन रेंटल्स में पॉइंट रिडेम्पशन की सुविधा देता है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?