शो देम हाउ इट्स डन #withGalaxy’ पहल : सैमसंग इंडिया और हाइब इंडिया ने आकांक्षी लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए साझेदारी की
गुरुग्राम, भारत – 29 अप्रैल, 2025 – सैमसंग इंडिया की ‘शो देम हाउ इट्स डन #withGalaxy’ पहल, हाइब
इंडिया के साथ साझेदारी में, प्रतिभाशाली लड़कियों को ऑडिशन के माध्यम से अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित
करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बना रही है।
इस अभियान के तहत, सैमसंग इंडिया 10 शहरों में 'गैलेक्सी ऑडिशन स्टूडियो' लॉन्च करेगा, जिससे चुनिंदा
सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर्स को ऑडिशन और कंटेंट क्रिएशन के केंद्रों में बदल दिया जाएगा। ये स्टूडियो प्रत्येक
शहर में ऑडिशन के पहले दिन क्रिएटर्स के नेतृत्व में मास्टरक्लास की मेजबानी करेंगे, जो प्रतिभागियों को
परफॉर्म करने, कंटेंट बनाने और अपनी कहानियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बब्बर ने कहा, "इस पहल का मुख्य केंद्र एक
सरल विश्वास है कि भारत की हर युवा लड़की को बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास और वैश्विक मंच पर देखे
जाने और सुने जाने का अवसर मिलना चाहिए। हाइब इंडिया के साथ हमारी साझेदारी एक ऐसी पीढ़ी के लिए
सार्थक अवसर पैदा करके उस विश्वास को जीवन में लाने की प्रतिबद्धता है जो आगे बढ़ने के लिए तैयार है।"
जीएस रोड पर सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर में गुवाहाटी चरण 25 अप्रैल को शुरू हुआ जोकि 3 मई तक चलेगा,
इसमें पहले ही उच्च भागीदारी देखी जा चुकी है। रूटीन का अभ्यास करने और वोकल्स रिकॉर्ड करने से लेकर
ऑडिशन वीडियो फिल्माने तक, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा इस प्रक्रिया के हर चरण में मदद करता है, यह सुनिश्चित
करते हुए कि प्रतिभागियों के पास अपने सपनों को सच करने के लिए बेहतरीन साधन हों।
विभिन्न शहरों में गैलेक्सी ऑडिशन स्टूडियोज और क्रिएटर के नेतृत्व वाली वर्कशॉप की जानकारी इस
प्रकार है -
शहर स्टोर
मास्टरक्लास
शुरू होने की
तारीख
खत्म होने की
तारीख
मुंबई सैमसंग बीकेसी स्टोर 2 मई 10 मई
पुणे सैमसंग एक्सीरियंस स्टोर, फीनिक्स मार्केटसिटी 9 मई 17 मई
हैदराबाद सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर, इनऑर्बिट मॉल 16 मई 24 मई
बेंगलुरू सैमसंग ओपेरा हाउस 23 मई 31 मई
दिल्ली सैमसंग एक्सीरियंस स्टोर, कनॉट प्लेट 6 जून 14 जून
चेन्नई सैमसंग एक्सीरियंस स्टोर, फीनिक्स मार्केटसिटी 20 जून 28 जून
अहमदाबाद सैमसंग एक्सीरियंस स्टोर, पैलेडियम अहमदाबाद 4 11 जुलाई
कोलकाता सैमसंग एक्सीरियंस स्टोर, साउथ सिटी मॉल 11 जुलाई 18 जुलाई
चंडीगढ़ सैमसंग एक्सीरियंस स्टोर, एलांटे मॉल 18 जुलाई 25 जुलाई
इस पहल के तहत, सैमसंग इंडिया छह बड़े शहरों में हाइब इंडिया के सभी 'पॉप-अप पार्क्स' में #withGalaxy
एक्सपीरियंस ज़ोन पेश करेगा। इन पार्कों की शुरुआत 2 मई को गुवाहाटी से होगी, जिन्हें विशेष रूप से कंटेंट
शेयरिंग और यूज़र-जनरेटेड कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि आने वाले लोग गैलेक्सी
S26 अल्ट्रा का अनुभव ले सकें।
इस अभियान में तीन फ़िल्में भी शामिल हैं—जिन्हें गैलेक्सी S26 अल्ट्रा से शूट किया गया है—इन्हें हाइब
इंडिया के सहयोग से बनाया गया है, जो अंतिम ऑडिशन तक प्रतिभागियों की यात्रा को दर्शाती हैं।
22 अप्रैल को रिलीज़ हुई पहली फ़िल्म को पहले ही 10 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और इसकी एंगेजमेंट
दर 2.5% रही है, जो दर्शकों की गहरी रुचि को दिखाती है। वहीं, 28 अप्रैल को लॉन्च की गई दूसरी फ़िल्म
स्टोर के भीतर होने वाले ऑडिशन वर्कशॉप के पलों को उजागर करती है, जहाँ प्रतिभाएँ अपनी कला का
प्रदर्शन करती नज़र आती हैं।
पहली फिल्म : https://www.instagram.com/reel/DXbAs1FiIHP/?igsh=MWwxcGY4eG5wODVncg==
दूसरी फिल्म : https://www.instagram.com/reel/DXqlyhqCNMu/?igsh=MTlhMnF2cmpsamNqNw==
तीसरी फिल्म 5 मई को रिलीज़ होगी, इसमें प्रतिभागियों को प्रैक्टिस से लेकर बड़े स्टेज पर परफॉर्म करने
तक, उनमें आए बदलाव दिखाया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें - https://www.samsung.com/in/with-galaxy/.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?