मुंबई पुलिस की जांच पर निर्भया की वकील ने जताया शक, कहा- 'सुशांत की डेड बॉडी को देखकर ये प्रायोजित मर्डर...'

मुंबई पुलिस की जांच पर निर्भया की वकील ने जताया शक, कहा- 'सुशांत की डेड बॉडी को देखकर ये प्रायोजित मर्डर...'

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए। सुशांत के करीबियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे। जिसकी दवाईयां चल रही थीं। अब सुशांत के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन सुशांत के फैंस इस केस में मुंबई पुलिस की जांच से खुश नहीं हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

अब इस मामले में निर्भया की वकील ने अपनी राय रखी है। निर्भया की वकील सीमा ने सुशांत की मौत को साजिशन मर्डर करार दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- 14 जून को ही डाउट हो गया था कि ये सुसाइड नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी को देखकर प्रथमदृष्टता ये एक प्रायोजित मर्डर लग रहा था।

उन्होंने आगे लिखा- सुशांत के गले का निशान जो कहीं से भी फांसी के फंदे का निशान नहीं लग रहा था। सीमा ने मुंबई पुलिस से सवाल पूछा है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने के बाद भी बिना अन्वेषण के मुंबई पुलिस ने इस मामले को सुसाइड क्यों बताया? 

सीमा के इस पोस्ट को सुशांत के फैंस का समर्थन मिल रहा है। लोगों ने इस पोस्ट के लिए सीमा का शुक्रिया भी अदा किया है। इससे पहले सीमा ने मामले की जांच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, सुशांत सिंह की मृत्यु का सच जानने का हम हर भारतीय का अधिकार है। लेकिन एक माह से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस सच सामने लाने में नाकामयाब रही है। आपसे अनुरोध हम सब के पसंदीदा हीरो का केस आप सीबीआई को दीजिए।'