ताहिर हुसैन की फैक्ट्री सील, जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस से किया सवाल- सिर्फ उस पर कार्रवाई क्यों

ताहिर हुसैन की फैक्ट्री सील, जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस से किया सवाल- सिर्फ उस पर कार्रवाई क्यों

गीतकार जावेद अख्तर देश के ज्वलंत मुद्दों पर काफी मुखर होकर अपनी राय रखते हैं। अब उन्होंने दिल्ली हिंसा को लेकर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस पर सवाल दागा है कि हिंसा में कई लोगों का घर जला और कई लोगों की जानें गईं , लेकिन सिर्फ एक व्यक्ति (ताहिर) की ही दुकान क्यों सील हुई। हालांकि, कई लोगों को जावेद का यह ट्वीट पसंद नहीं आया और वे उनपर धर्म के नाम पर नफरत फैलाने के आरोप लगा रहे हैं।

जावेद ने आप के पार्षद ताहिर की फैक्ट्री सील होने के तुरंत बाद ट्वीट किया। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर तंज मारते हुए कहा, 'कई मारे गए, कई घायल हैं, कई घर जला दिए गए, दुकानें लूट ली गईं और कई आश्रय विहीन हो गए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश कर रही है। संयोगवश उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस के एक चीज पर डटे रहने को सलाम।'

जावेद का ट्वीट कुछ लोगों को पसंद आया तो कई इस पर सवाल भी दाग रहे हैं। माधुर बोरसे लिखती हैं, 'यह मुसलमानों को पुलिस के खिलाफ भड़का रहे हैं।'