कांग्रेस की मुंबई इकाई में कलह, संजय निरूपम ने मिलिंद देवड़ा पर साधा निशाना

कांग्रेस की मुंबई इकाई में कलह, संजय निरूपम ने मिलिंद देवड़ा पर साधा निशाना

कांग्रेस की मुंबई इकाई में मतभेद एक बार फिर सतह पर गया हैमुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा अब अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने देवड़ा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय स्तर के पद के लिए बहुत उत्सुक हैं. निरुपम ने यह सुझाव देने के लिए भीमिलिंद देवड़ा की आलोचना की कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव तक मुम्बई पार्टी इकाई की देखरेख के लिए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनायी जाएनिरुपम ने कहा कि ऐसे कदम से पार्टी को और नुकसान होगा. संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा , ‘इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती हैयहां तो दूसरे क्षणनेशनल' लेवल का पद मांगा जा रहा है. यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को ऐसेकर्मठ' लोगों से सावधान रहना चाहिए.'