Raksha Bandhan Muhurat 2024: इस साल कब मनाई जाएगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त
राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में बांधी जाती है। पांचाग के अनुसार, इस साल 19 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं राखी बंधने का शुभ मुहूर्त सुबह के समय नहीं है। ये टाइम भद्रकाल का रहेगा। जिसे अशुभ मुहूर्त माना जाता है।
Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2024: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा के महीने ने मनाया जाता है। ये वर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का होता है। बताते चलते है कि, हर साल अगस्त के महीने में राखी बनाई जाती है। लेकिन सभी के ये जनाने की कोशिश कर रहे होगे कि, इस साल कितनी तारिख को राखी बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाधेंगी और शुभ मुहूर्त कब है। ये सारी जानकारी इस लेख में है। आइए सिलसिलेवार जानते है........
किसी तारिख को है राखी (On which date is Rakhi)
राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में बांधी जाती है। पांचाग के अनुसार, इस साल 19 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं राखी बंधने का शुभ मुहूर्त सुबह के समय नहीं है। ये टाइम भद्रकाल का रहेगा। जिसे अशुभ मुहूर्त माना जाता है। जो राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है। तो आइए जानते है कब है शुभ मुहूर्त....
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Auspicious time to tie Rakhi)
19 अगस्त के दिन सुबह 3 बजकर 4 मिनट से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। जो रात 11 बजकर 55 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यानी पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहने वाली है। बता दें, सूर्योदय से पूर्व ही भद्रा का साया रहने वाला है, जो दोपहर 1:29 बजे समाप्त हो जाएगा। लेकिन अब आप सोच रहे होगे कि राखी कब बांधी जाएगी तो आपको बता दें, दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजे की बीच बहन अपने भाई को राखी बांध सकती है। जो शुभ समय है, क्योकि भद्रा का साया खत्म हो जाएगा।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?