जीएचडी ग्रुप ने गोवा में रॉयल ऑर्किड द्वारा संचालित मैनेज्ड सर्विस्ड अपार्टमेंट्स के साथ प्रीमियम ब्रांडेड रेज़िडेंसेज़ ‘जीएचडी स्काई पार्क’ लॉन्च किया

जनवरी 7, 2026 - 10:39
 0
जीएचडी ग्रुप ने गोवा में रॉयल ऑर्किड द्वारा संचालित मैनेज्ड सर्विस्ड अपार्टमेंट्स के साथ प्रीमियम ब्रांडेड रेज़िडेंसेज़ ‘जीएचडी स्काई पार्क’ लॉन्च किया

 

·       परियोजना का विकास दो चरणों में किया जाएगा; निर्माण जनवरी 2026 में शुरू होगा और दिसंबर 2029 तक पूर्ण होने का लक्ष्य है

·       परियोजना का प्रबंधन एवं संचालन रॉयल ऑर्किड बीच रिज़ॉर्ट एंड स्पा द्वारा किया जाएगा

·       परियोजना में कुल निवेश लगभग ₹180 करोड़ अनुमानित है, जबकि कुल प्रोजेक्ट वैल्यू/रिटर्न पोटेंशियल लगभग ₹380-400 करोड़ रहने की उम्मीद है

 

गोवा, 05 जनवरी 2026: जीएचडी ग्रुप, जो गोवा में अपनी मज़बूत उपस्थिति के लिए जाना जाता है, ने आज फातोर्डा, मडगांव, साउथ गोवा में स्थित जीएचडी स्काई पार्क के लॉन्च की घोषणा की। यह प्रीमियम ब्रांडेड रेज़िडेंशियल डेवलपमेंट रॉयल ऑर्किड बीच रिज़ॉर्ट एंड स्पा द्वारा संचालित मैनेज्ड सर्विस्ड अपार्टमेंट्स के साथ एकीकृत है और गोवा के तेजी से विकसित हो रहे लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी-आधारित रियल एस्टेट बाज़ार में एक महत्वपूर्ण जोड़ है।

 

परियोजना का विकास दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें निर्माण जनवरी 2026 में शुरू होकर दिसंबर 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग ₹180 करोड़ के अनुमानित निवेश के साथ, परियोजना से कुल ₹380- 400 करोड़ के आसपास प्रोजेक्ट वैल्यू/रिटर्न पोटेंशियल की उम्मीद है, जो गुणवत्ता निर्माण, मजबूत स्पेसिफिकेशंस और दीर्घकालिक एसेट वैल्यू सृजन पर जीएचडी ग्रुप के फोकस को दर्शाता है।

 

आधुनिक और लाइफस्टाइल-केंद्रित अवधारणा पर आधारित जीएचडी स्काई पार्क, ब्रांडेड रेज़िडेंसेज़ की सुविधा को होटल-स्टाइल, प्रोफेशनली मैनेज्ड सेवाओं के साथ सहज रूप से जोड़ता है। यह परियोजना उन समझदार होमबायर्स, सेकेंड-होम खरीदारों और दीर्घकालिक निवेशकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है, जो उच्च गुणवत्ता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को प्राथमिकता देते हैं।

 

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, श्री भरत ठाकरान, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जीएचडी ग्रुप ने कहा, “जीएचडी स्काई पार्क हमारी दीर्घकालिक सोच को दर्शाता है, जिसके तहत हम बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं के अनुरूप डिफरेंशिएटेड डेवलपमेंट्स तैयार कर रहे हैं। गोवा अब पारंपरिक पर्यटन से आगे बढ़कर एक गंभीर रेज़िडेंशियल और निवेश बाज़ार के रूप में उभर रहा है। रॉयल ऑर्किड के प्रोफेशनल मैनेजमेंट के साथ यह हॉस्पिटैलिटी-इंटीग्रेटेड रेज़िडेंशियल फॉर्मेट लाइफस्टाइल वैल्यू और सतत विकास के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है।

 

 

 

जीएचडी स्काई पार्क लगभग 3.5 लाख वर्ग फुट के विकसित क्षेत्र में फैला होगा, जिसमें बेसमेंट प्लस नौ मंज़िलों की संरचना के साथ करीब 280 स्टूडियो, 1 और 2 बीएचके प्रीमियम ब्रांडेड लग्ज़री अपार्टमेंट्स होंगे। सभी यूनिट्स को आधुनिक शहरी जीवनशैली के अनुरूप स्पेस, कार्यक्षमता और आराम को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

 

श्री धीरज शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएचडी ग्रुप ने कहा, “आज के खरीदार केवल घर नहीं, बल्कि अनुभव, सुविधा और भविष्य-तैयार विकास चाहते हैं। जीएचडी स्काई पार्क को इन्हीं अपेक्षाओं के अनुरूप कुशल डिज़ाइन, गुणवत्ता निर्माण और रॉयल ऑर्किड द्वारा संचालित मैनेज्ड सर्विस्ड अपार्टमेंट्स के एकीकरण के साथ योजनाबद्ध किया गया है। हमारा फोकस अनुशासित निष्पादन, पारदर्शिता और समय पर डिलीवरी पर है, ताकि ग्राहकों और स्टेकहोल्डर्स के लिए दीर्घकालिक मूल्य सुनिश्चित किया जा सके।

 

जीएचडी स्काई पार्क के साथ, जीएचडी ग्रुप गोवा में अपनी उपस्थिति को और मज़बूत कर रहा हैएक ऐसा बाज़ार जहाँ एंड-यूज़र्स, प्रोफेशनल्स, रिटायर्ड खरीदारों और लाइफस्टाइल-फोकस्ड ग्राहकों की मांग लगातार बढ़ रही है। यह लॉन्च प्रीमियम लेकिन व्यावहारिक रियल एस्टेट एसेट्स विकसित करने की ग्रुप की रणनीति में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

 

जीएचडी ग्रुप के बारे में:

जीएचडी ग्रुप गोवा-केंद्रित रियल एस्टेट डेवलपर है, जो लाइफस्टाइल और निवेश ट्रेंड्स के अनुरूप सुव्यवस्थित रेज़िडेंशियल और मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है। पार्टनरशिप-आधारित दृष्टिकोणजिसमें जॉइंट वेंचर्स और हॉस्पिटैलिटी कोलैबोरेशंस शामिल हैंके माध्यम से ग्रुप पारदर्शिता, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और हाई-पोटेंशियल माइक्रो-मार्केट्स में सस्टेनेबल, फ्यूचर-रेडी डेवलपमेंट पर फोकस करता है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow