'केंद्रित समर्थन और व्यापक आउटरीच हमारी सेवाओं को सुदृढ़ करेगी - श्री स्वरूप कुमार साहा, एमडी एवं सीईओ, पंजाब एण्ड सिंध बैंक

फ़रवरी 18, 2026 - 08:46
 0
'केंद्रित समर्थन और व्यापक आउटरीच हमारी सेवाओं को सुदृढ़ करेगी - श्री स्वरूप कुमार साहा, एमडी एवं सीईओ, पंजाब एण्ड सिंध बैंक

राष्ट्रीय, 14 फरवरी, 2026 : पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में नेतृत्व संवाद, परिचालन सुव्यवस्था, नेटवर्क विस्तार, कार्मिक सहभागिता और सेक्टर-केंद्रित बैंकिंग समर्थन को समाविष्ट करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों का आयोजन किया। 

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मेगा टाउन-हॉल मीटिंग थी जो इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, पंचकूला में पंजाब एण्ड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री स्वरूप कुमार साहा के नेतृत्व में आयोजित की गई। "वन टीम, वन वॉइस, वन विजन" थीम पर आयोजित इस टाउन-हॉल में बैंक के विभिन्न अंचलों तथा विभागों के वरिष्ठ नेतृत्व और अधिकारियों को एक मंच पर लाया गया। इस संवाद ने नेतृत्व को कार्य-निष्पादन की समीक्षा करने, प्राथमिकताओं को साझा करने और अधिकारियों के साथ सीधे संवाद करने का मंच प्रदान किया जिससे संगठन में संरेखण और स्पष्टता सुदृढ़ हुई।

अपने परिचालन पहल के भाग के रूप में बैंक ने सेक्टर 17-बी, चंडीगढ़ में पीएसबी कनेक्ट–कासा खाता प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र को कासा खाता खोलने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने, टर्न-अराउंड समय को कम करने और प्रसंस्करण दक्षता में सुधार करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। नियमित प्रसंस्करण को केंद्रीकृत करके शाखाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे शहरी और अर्ध-शहरी बाजारों में ग्राहक अधिग्रहण, संबंध प्रबंधन और जमा संग्रहण पर अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान केंद्रित करें।  

अपनी भौतिक उपस्थिति का विस्तार करते हुए पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर एक नई शाखा का उद्घाटन भी किया। तेजी से विकसित हो रहे वाणिज्यिक और आवासीय कॉरिडोर में स्थित यह शाखा खुदरा ग्राहकों, एमएसएमई और उभरते व्यावसायिक क्षेत्रों को सेवा प्रदान करेगी। यह स्थानीय आर्थिक गतिविधि का समर्थन करने और क्षेत्र की बढ़ती वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न बैंकिंग उत्पादों और डिजिटल-सक्षम सेवाएं उपलब्ध कराएगी। 

कार्मिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने पर केंद्रित चरण के रूप में बैंक ने बच्चों के लिए समर्पित देखभाल और प्रारंभिक शिक्षण सुविधा पीएसबी केयर नेस्ट का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य कामकाजी माता-पिता का समर्थन करना और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब एण्ड सिंध बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री स्वरूप कुमार साहा ने कहा, “हम अपने लोगों के मध्य मजबूत समन्वय स्थापित कर रहे हैं, अपनी प्रक्रियाओं को त्वरित कर रहे हैं और विकास-उन्मुख बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। मेगा टाउन-हॉल, एकीकृत नेतृत्व और निष्पादन पर हमारे लक्ष्य को परिलक्षित करता है जबकि पीएसबी कनेक्ट जैसी पहलें हमारे कासा सुविधा और परिचालन दक्षता को मजबूत करती हैं। लक्षित शाखा विस्तार और क्षेत्र-विशिष्ट उत्कृष्टता केंद्रों के साथ हम बैंक को स्थाई विकास, उत्कृष्ट ग्राहक परिणाम और सार्थक वित्तीय समावेशन प्रदान करने के लिए तैयार कर रहे हैं। हमारी परिवर्तन यात्रा विश्वास, सेवा उत्कृष्टता और दीर्घकालिक मूल्य सृजन द्वारा दृढ़तापूर्वक निर्देशित है।”

प्रमुख क्षेत्र-केंद्रित पहल के रूप में पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने सेक्टर 17-बी, चंडीगढ़ में खाद्य और कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए पीएसबी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। यह केंद्र कृषि उद्यमियों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और संबद्ध उद्योगों के लिए एक विशेष समर्थन मंच के रूप में कार्य करेगा। यह परियोजना मूल्यांकन, ऋण सुविधा, परामर्श सेवाओं और बैंकिंग समाधान तक पहुंच में सहायता प्रदान करेगा जो क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आर्थिक विकास में कृषि आधारित उद्योगों के बढ़ते महत्व के अनुरूप है। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक श्री विवेक श्रीवास्तव, बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow