महेंद्र सिंह धोनी एक नए अवतार में- दोस्तों को खिला रहे गोलगप्पे

महेंद्र सिंह धोनी एक नए अवतार में- दोस्तों को खिला रहे गोलगप्पे

भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए अवतार में दिख रहे हैं. धोनी वीडियो में अपने पूर्व साथियों रुद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानी पूरी (गोलगप्पे) परोस रहे हैं.

एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है जिसके साथ लिखा है, 'सीधे मालदीव से. हमारा रॉकस्टार पानी पूरी बना रहा है.' जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ कई लोगों ने इसकी तारीफ की.

एक यूजर ने लिखा, 'पीयूष चावला को धोनी के साथ देखना दिलचस्प है.' एक और शख्स ने लिखा, 'बुहत प्रतिभावान माही.' एक और यूजर ने ट्वीट किया, 'वो भाग्यशाली हैं.. मुझे जलन हो रही है.'

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया की चकाचौंध से दूर अपने दोस्तों के साथ मालदीव में वॉलीबॉल खेलते देखे गए. सोशल मीडिया पर वह वीडियो वायरल हुआ, जिसमें धोनी मालदीव में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते देख जा रहे हैं.