दिल है हिन्दुस्तानी
2012-08-18 01:34 PM को कविताएं पर प्रकाशित
मेरा कुर्ता है जापानी, मेरी भाषा इंग्लिस्तानी,
स्वीस बैंक है बैंकर मेरा, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी.
यूपी में वोट बैंक है, है दिल्ली में बंगला,
सुरक्षा से घिरा हुआ है चारों ओर है जंगला,
डेढ़ अरब की ह्वाईट मनी है,
कोठी में हीरे मोती जड़ी है,
सोने की हैं खाट सारी,
चाँदी की नहीं कमी है,
लाभ ही लाभ कमाया मैने
हुई नहीं है हानि,
स्वीट्जर लैंड की घड़ी हाथ में
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी !
एयर बसें चलती हैं मेरी
सागर में जहाज़ रानी,
यमनोत्री के जल से नहाता,
गंगोत्री का पानी,
इटली की सूट पहिनता
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी !
करूँगा नहीं अभी मैं शादी
बढ़ रही देश की आबादी,
हर देश में दोस्त हैं नारी,
कहती बलमा बड़ा अनाड़ी
सूरत है जानी पहिचानी
दुनिया वालों को हैरानी,
कच्छा चढी चीन की हैं
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी !
