कश्मीर में अब पत्रकारों को आतंकी फरमान
2012-08-06 09:35 AM को ताजा खबर पर प्रकाशित
श्रीनगर। कश्मीरी पंडितों को वादी छोड़ने की धमकी देने के चार दिन बाद आतंकियों ने पत्रकारों को फरमान सुनाया है कि वे कश्मीर में आतंकी हिंसा व अलगाववाद के प्रति अपना नजरिया बदलते हुए इसे सकारात्मक ढंग से लोगों को तक पहुंचाएं, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। आतंकियों ने यह धमकी भरा फरमान किसी पोस्टर के जरिये नहीं, बल्कि वादी में कुछ समाचारपत्र कार्यालयों और पत्रकारों को खत भेजकर किया है।
