उप्र में अंबेडकर की मूर्तियां तोड़े जाने से तनाव
2012-08-06 09:34 AM को ताजा खबर पर प्रकाशित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन को जिस बात का डर था सूबे में वही हो रहा है। लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती की मूर्ति टूटने के बाद यह सिलसिला अब पूरे सूबे में शुरू हो गया है। मऊ, सीतापुर व जौनपुर जिलों में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने से रविवार को तनाव फैल गया।
