ओलम्पिक में भारतीय खिलाडियों को मेरी शुभ कामनाएँ - क्लौडिया सिसला
जब भी खेल प्रतियोगिताये आयोजित होती हैं चाहे वो एशियाड हो या ओलम्पिक खिलाड़ियों के साथ—साथ देश के सारे लोग भी इसमें हिस्सा लेते हैं, टी वी पर खेल का प्रसारण देखते हैं और अपने देश के खिलाडियों को शुभ कामनाएं देते हैं.
मॉडल व अभिनेत्री क्लौडिया सिसला भी भारत व जर्मनी दोनों देशों को शुभकामनाये दे रही हैं ओलम्पिक खेलों के लिए. क्लौडिया जर्मनी में पली बढ़ी और अब यहाँ भारत में अभिनय कर रही हैं. क्लौडिया कहती हैं, "मैं जर्मनी की हूँ, लेकिन मैं भारत की सफलता के लिए दिल से दुआ करती हूँ और जर्मनी को भी अपनी शुभ कामनाएं देती हूँ. भारतीय खिलाड़ियों में विजेंदर सिंह और साइना नेहवाल जैसे खिलाड़ियों से गोल्ड पदक की उम्मीद की जा सकती है.”
क्लौडिया हॉकी के बारे में कहती हैं, “हॉकी में भारत और जर्मनी के दोनो ही देश प्रमुख दावेदार हैं, दोनों ही देशों के सेमीफाइनल तक पहुँचने की उम्मीद करती हूँ. जर्मनी ओलम्पिक में टॉप पर पंहुचे मेरी यही प्रार्थना है, इसके साथ ही भारत के लिए इस बार ओलंपिक सबसे अच्छा हो यह भी मेरी दुआ है. हालाँकि मैं ओलम्पिक के शुरू होने पर वहाँ नही थी लेकिन मैं चाहती हूँ कि उनकी होंसला आफजाई के लिए वहाँ जाऊँ.”
बिग बी के ओलम्पिक टोर्च के बारे में क्लौडिया कहती हैं, मैं बिग बॉस के दौरान उनसे मिली थी. बिग बी जैसे सुपर स्टार से मिलना मेरी खुश नसीबी थी. ओलम्पिक मशाल के साथ उन्हें देखना बहुत अच्छा लग रहा था. इस बार का ओलम्पिक भारत के लिए अच्छा रहने वाला है. मैं भी हमेशा स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखती हूँ. मैं चाहती हूँ कि भारत ज्यादा से ज्यादा पदक जीते. मेरी शुभकामनाएँ सभी खिलाडियों के साथ है.”
एच एस कम्यूनिकेशन
