क्या केट शेरोन स्टोन को मात दे पायेगीं ?

2012-07-27 03:08 PM को खबरें पर प्रकाशित

 

सन १९९० की जबर्दस्त हिट हुई फिल्म “टोटल रीकॉल” एक बार चर्चा में है क्योंकि इस फिल्म की रिमेक बनी फिल्म “टोटल रीकॉल” ३ अगस्त को पूरे विश्व में रिलीज़ हो रही है. सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओ में हैं केट बेक्किंसले , कॉलिन फेरल और जेसिका बियल. निर्माता टोबी जफे की इस फिल्म को निर्देशित किया है लेन वाइसमेन ने. दोनों ही फ़िल्में लेखक फिलिप के डिक की लघु कहानी पर आधारित हैं जबकि कहा यह जा रहा है कि यह फिल्म पिछली फिल्म के मुकाबले बिलकुल ही अलग है कितनी अलग होगी यह तो फिल्म के रिलीज़ होने पर ही पता चलेगा.

        

१९९० की फिल्म “टोटल रीकॉल” में लोकप्रिय अभिनेत्री शेरोन स्टोन ने लोरी की भूमिका अभिनीत की थी और इस बार की फिल्म में यह  भूमिका केट ने की है पुरानी फिल्म में ‘लोरी’ की भूमिका बहुत ही कम थी, तो क्या केट के साथ भी  ऐसा ही होगा जबकि यह फिल्म केट के पति लेन ने ही निर्देशित की है. हो सकता है इस फिल्म में लोरी की भूमिका फिल्म के आखिरी तक हो. क्या कह सकते हैं?

 कुछ भी हो शेरोन ने लोरी की भूमिका में जान फूंक दी थी आज भी दर्शकों को उनकी यह भूमिका बहुत ही पसंद आती है. क्या केट भी कुछ ऐसा ही करिश्मा दिखाएगी क्योंकि इस फिल्म उनकी भूमिका भी बढ़ी होगी.

 

क्या केट शेरोन को मात दे सकेगी ? यह जानने के लिए तो आपको ३ अगस्त का इंतज़ार करना होगा ?         

 

 

-        एच एस कम्यूनिकेशन

अपनी प्रतिक्रिया दें

हिन्दी में लिखें : (हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में जाने के लिए Ctrl+G दबाएं)