सात राज्यों में बढ़े पेट्रोल के दाम

2012-07-26 09:17 AM को ताजा खबर पर प्रकाशित

 

नई दिल्ली। महंगाई से जूझ रहे आम लोगों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। स्टेट टैक्स ढांचे में बदलाव की वजह से पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और रसोई गैस की कीमतों में फेरबदल किया गया है। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, असम समेत सात राज्यों में पेट्रोल, डीजल के दाम में कम से दो पैसे और अधिकतम 2.13 रुपये लीटर तक का इजाफा किया गया है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

हिन्दी में लिखें : (हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में जाने के लिए Ctrl+G दबाएं)