टीम अन्ना बंटी!

2012-07-26 09:16 AM को ताजा खबर पर प्रकाशित

 

नई दिल्ली.जंतर मंतर पर अनशन कर रही टीम अन्ना में मतभेद सामने आने लगे हैं। यह मतभेद अनशन के मकसद को लेकर है। टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण और खुद अन्ना हजारे की इस मामले में अलग-अलग राय है। प्रशांत भूषण ने कहा है कि यह अनशन केंद्र के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ जांच और आरोपी सांसदों के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के लिए है। प्रशांत जब मंच से यह बात कह ही रहे थे कि अन्ना ने उनसे माइक लेकर ऐलान किया कि अनशन का मकसद भ्रष्टाचार से परेशान आम लोगों को राहत देने के लिए मजबूत लोकपाल लाना है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

हिन्दी में लिखें : (हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में जाने के लिए Ctrl+G दबाएं)