देश की राजधानी में सुरक्षित नहीं बच्चे
2012-07-16 09:15 AM को देश पर प्रकाशित
नई दिल्ली। तमाम लावलश्कर के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बचपन महफूज नहीं है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म और बच्चों की हत्या जबकि दिल्ली में बच्चों के उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड्स ब्यूरो ख्एनसीआरबी, के वर्ष 2011 के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में बच्चों के खिलाफ अपराध के 33,098 मामले सामने आए, जबकि 2010 में यह आंकड़ा 26,694 था।
