जसवंत हो सकते हैं एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
2012-07-16 09:14 AM को ताजा खबर पर प्रकाशित
भाजपा नेता जसवंत सिंह अगले महीने होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार हो सकते हैं। विपक्षी घटक दल की ओर से संभावित नामों में उनका नाम सबसे आगे है। इस बीच भाजपा सूत्रों ने बताया कि रविवार को जद-यू नेता शरद यादव को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। ऐसे में भाजपा को एक बार फिर जसवंत सिंह की ओर देखना पड़ रहा है, जो शुरू से 7 अगस्त को होने वाले इस चुनाव को लड़ने के इच्छुक रहे हैं।
