प्रणब ने ममता से मांगा समर्थन

2012-07-16 09:12 AM को ताजा खबर पर प्रकाशित

 

कोलकाता। संप्रग के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी ने रविवार को तृणमूल प्रमुख बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र भेज कर समर्थन मांगा। राष्ट्रपति चुनाव में महज तीन दिन बाकी है।  प्रणब ने पत्र में लिखा है, श्राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर है। मुझे यह अवसर मिला है और मेरा प्रयास होगा कि राष्ट्रपति के कार्यालय की ईमानदारी, निष्पक्षता व सर्व धर्म संभाव की जो हमारे संविधान में प्रावधान है, उसकी रक्षा करूं।श् 

अपनी प्रतिक्रिया दें

हिन्दी में लिखें : (हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में जाने के लिए Ctrl+G दबाएं)