क्लोडिया को भी चढा पंजाबी फिल्मों का बुखार

पंजाबी फिल्मों की बहुत धूम है जिसे देखो वो ही पंजाबी फिल्म में काम कर रहा है जर्मन मॉडल क्लोडिया को भी यही बुखार चढा है अब वो भी पंजाबी फिल्म में अभिनय कर रही हैं जल्दी ही उनकी रिलीज़ होने वाली फिल्म है “यार परदेसी”. अपनी इस फिल्म में क्लोडिया दर्शकों पर अपनी ख़ूबसूरती का जादू तो फैलायेगी ही साथ में पंजाबी बोल कर भी अपने चाहने वालों को लुभाएगी.
“बिग बॉस ३” से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली क्लोडिया फिल्म “यार परदेसी” में तडकते- भडकते पंजाबी सूट व परांदी में दिखाई देगीं. हास्य, रोमांस, थ्रिल व भावनाओं से भरपूर इस फिल्म में क्लोडिया की भूमिका भी शानदार है. उनसे पूछने पर कि आपको तो हिंदी भी ठीक से बोलनी नही आती और आप तो पंजाबी फिल्म में काम कर रही हैं तो कैसे आप पंजाबी भाषा में संवाद बोल पाएगी ? पूछने पर उन्होंने कहा कि, “नही, ऐसा नही है कि मुझे हिंदी नही आती अब मैंने हिंदी बोलना सीख लिया है और अब मैं थोड़ी - थोड़ी हिंदी बोल लेती हूँ जहाँ तक पंजाबी बोलने की बात है फिल्म में मैंने थोड़ी पंजाबी बोली है. मेरी पंजाबी दर्शकों को कितनी पसंद आती है यह तो फिल्म देखने के बाद मेरे प्रशंसक ही बतायेगें.”
- एच एस कम्यूनिकेशन
