रिहाई पर सियासत
2012-06-30 07:21 AM को ताजा खबर पर प्रकाशित
एक बार फिर पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखा दिया। शाम तक सीमा पार से यह खबर आती रही कि सरबजीत सिंह की रिहाई होगी, पर देर रात यह साफ हुआ कि सुरजीत सिंह रिहा किए जाएंगे। वहां की निर्वाचित सरकार में इतनी ताकत ही नहीं है कि वह फौज के खिलाफ जाकर कोई साहसिक कदम उठा सके। जानकार बता रहे हैं कि पहले सरबजीत सिंह की रिहाई पर पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने हामी भरी थी, पर बाद में वह मुकर गए। खैर, सरबजीत न सही, पर सुरजीत की रिहाई भी हमारे लिए खुशी की बात है। हालांकि, भारत सरकार पाकिस्तानी हुकूमत पर लगातार दबाव बनाए रखे कि उसे सरबजीत की भी रिहाई चाहिए।
