दंगों का कलंक अभी मोदी पर से नहीं हटा है
2012-06-21 10:56 AM को ताजा खबर पर प्रकाशित
नई दिल्ली।। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी और पूर्व नैशनल सिक्युरिटी अडवाइजर ब्रजेश मिश्रा ने गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार की उस बात का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी गुजरात दंगों के बाद मोदी को कुर्सी से हटाना चाहते थे।न्यूज चैनल सीएनएन-आईबीएन से खास बातचीत में मिश्रा ने कहा कि यह सही बात है कि गुजरात दंगों के बाद पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी चाहते थे कि नरेंद्र मोदी सीएम के पद से हटा दिया जाए, इसलिए उन्होंने (अटल बिहारी वाजपेयी) उस समय 'राजधर्म' अपनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मोदी कभी अटल बिहारी वाजपेयी नहीं हो सकते और न कभी प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
