बीजेपी के एजेंट हैं मुलायम सिंह
2012-06-21 10:48 AM को ताजा खबर पर प्रकाशित
यूपीए सरकार के लिए हर वक्त संकटमोचक बनकर उभरे मुलायम सिंह यादव पर कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वह बीजेपी के एजेंट हैं और उसी के इशारे पर नाचते हैं।कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रिश्ते में खटास आ सकती है या फिर अल्वी पर गाज गिर सकती है। हालांकि, बाद में अल्वी ने इसे अपना निजी बयान करार देकर थोड़ी तपिश कम करने की कोशिश की है।
