82वे जन्मदिन पर लता को याद करे

2011-10-01 02:58 PM को संगीत समाचार पर प्रकाशित

 

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का कहना है कि वह अपनी गायिकी के करियर से संतुष्ट हैं और उन्हें विवाह न करने का कोई अफसोस नहीं है। लता 28सितंबर को 82साल की हो गई।लता ने कहा मुझे विवाह न करने का कोई अफसोस नहीं है। न मुझे कभी इसका अवसर मिला और न ही मैंने कभी इसके बारे में सोचा। अपनी छोटी बहन आशा भोंसले एवं उनके बीच कथित प्रतिद्वंद्विता पर उन्होंने कहा यह सब गलत है। आज भी हम सटे फ्लैट में रहते हैं, जो एक दरवाजे से जुड़े हुए हैं। आशा ने एक छोटी सी उम्र में घर छोड़ कर अपने दम पर अपना करियर बनाया। मुझे उस पर गर्व है। अपने साथियों किशोर, रफी, मुकेश, नौशाद और हेमंत कुमार को याद करते हुए ल

ता ने कहा कि यश चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और संगीतकार मदन मोहन के पुत्र संजीव कोहली के साथ समय गुजारना पसंद करती हैं।

अपनी प्रतिक्रिया दें

हिन्दी में लिखें : (हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में जाने के लिए Ctrl+G दबाएं)