तेरे मस्त मस्त में .. वो बात है : साजिद वाजिद

2011-08-28 09:30 AM को संगीत समाचार पर प्रकाशित

बीते साल की सबसे सफल फिल्म दबंग के संगीत निर्देशक साजिद वाजिद आजकल बहुत खुश है क्योकि उनकी फिल्म दबंग के गीत तेरे मस्त मस्त दो नैन ...को साल के सर्वश्रेष्ठ गीत का अवार्ड मिला है पिछले दिनों कई समाचार चैनेलो ने इस गीत को सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा गाना बताया है साथ ही कई आन लाइन सर्वेक्षण  में भी दबंग फिल्म का संगीत साल का साबसे लोकप्रिय संगीत माना गया है I पिछले दिनों एनडीटीवी ने तेरे मस्त मस्त दो नैन ...के लिए निर्देशक जोड़ी को अवार्ड भी दिया . आज साजिद वाजिद  वांटेड , पार्टनर , वीर , और दबंग  के संगीत के साथ बालीवुड के शीर्ष संगीतकार  बन गए है  वाजिद फिल्म के संगीत की सफलता के बारे  में बताते है की  तेरे मस्त मस्त दो नैन ..गाना हम लोगो के लिए बहुत ख़ास है जब इस गाने के लिए हमारी तमन्ना थी की राहत फ़तेहअली खान  की आवाज मिले क्योकि इस गीत के बोल ही ऐसे है . सोनाक्षी सिन्हा (रज्जो ) की खूबसूरती और सलमान खान (चुलबुल पाण्डेय )की चाहत को भी इस गाने से व्यक्त हो जाती है . दबंग का टाइटल गीत में भी हमने फिल्म के मुख्य  चरित्र  की विशेषताओ को ध्यान में रखा है जिसमे हम बताना चाहते हैकि दबंग का मतालत क्या होता है और इसके लिए सुखविंदर  सिंह से अच्छी आवाज किसकी हो सकती थी .  साजिद इस सफलता को सलमान के साथ उनकी हिट केमेस्ट्री का नतीजा मानते है साजिद कहते है की सलमान भाई के साथ काम करने का मजा अलग ही होता है. और इस सफलता से और अच्छे काम करने की प्रेरणा मिलती है 

लेखक/रचनाकार: अश्वनी शुक्ल

जामनगर ,गुजरात मे जन्मे अश्वनी शुक्ला का बचपन से झुकाव कला और पत्रकारिता से था . तक़रीबन चौदह वर्ष की उम्र में अपने गाँव के प्रति विशेष लगाव के कारण अपने पैतृक निवास बदलापुर जौनपुर आ गए.बदलापुर के सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय से कला संकाय में स्नातक की शिक्षा संपन्न की फिल्म और पत्रकारिता में अपने कैरियर की तलाश में सन २००४ में मुंबई पहुचे तक़रीबन एक वर्ष के संघर्ष के बाद अश्वनी शुक्ला ने मुबई के प्रतिष्ठित जेमिनी स्टूडियो से बतौर फिल्म पत्रकार जुड़े. अपने शुरुवाती दिनों में दूरदर्शन के लिए फ़िल्मी शो से भी जुड़े रहे. जेमिनी स्टूडियो से दुबई स्थित जिओ टी वी के लिए फ़िल्मो पर आधारित शो कुछ गप है कुछ सच है से जुड़े रहे . इसी समयांतराल में इंडिया टी वी के लिए अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, हेमा मालिनी, शाहरुख़ खान पर लघु फ़िल्मो के निर्माण से भी जुड़े रहे इस दौरान लता मंगेशकर को गायन का प्रथम अवसर देने वाले गुरु दत्ता डावजेकर , निर्माता निर्देशक शक्ति सामंत , आशा भोसले , संगीत निर्देशक खैय्याम , प्यारेलाल , आनंद भाई (कल्यानजी ) , अमिताभ बच्चन, देव आनंद , हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र, जैसे कई दिग्गज फिल्म व्याक्तिव से साक्षात्कार का अवसर मिला .२००९ में जेमिनी स्टूडियो की फिल्म जोर लगा के हैय्या के लिए मार्केटिंग और प्रचार किया.

अपनी प्रतिक्रिया दें

हिन्दी में लिखें : (हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में जाने के लिए Ctrl+G दबाएं)